//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 16 जुलाई। नगर निगम फरीदाबाद के गुस्साये कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान लगे 210 कर्मचारियों की ठेकेदारी में भर्ती करने के विरोध में आज निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया में किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बलवीर बालगुहेर, सुनील चिण्डालिया ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर 9 मई 2018 से लेकर 2
4 मई तक 16 दिन की हड़ताल की, 24 मई को सरकार के साथ वार्ता हुई। वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बनी और विशेष कर आऊटसोर्सिंग को समाप्त करने की मांग को सरकार ने माना, किन्तु अब फिर सरकार ने ठेकेदारी पर हड़ताल में लगे 210 सफाई कर्मचारियों को भर्ती कर लिया। ऐसा करने से नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के साथ सरकार ने बहुत बड़ा विश्वासघात किया है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अत: यूनियन ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इन 210 कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से सेक्शन रद्द की जाये। अन्यथा सफाई कर्मचारी यूनियन आन्दोलन करने पर मजबूर हो जायेगी। जिसकी जिम्मेदार स्वयं निगम प्रशासन की होगी।
आन्दोलन को अन्य के अलावा नानकचंद, प्रेमापाल, गुरशरण, श्रीनंद, सुदेश, जितेन्द्र छाबड़ा, राजबीर चिन्डालिया, दान सिंह, रगबीर चौटाला, अनिल भण्डारी, कृष्ण चिण्डालिया, महेन्द्र कुडिय़ा, देशराज डाबर, धर्म सिंह, रविन्द्र टांक, बल्लू, नरेश भगवाना, राजपाल, वीरेन्द्र, सूरजकीर, महिला नेत्री, शकुन्तला, ब्रजवती, कमला, कमलेश आदि ने भी सम्बोधित किया।

No comments :