HEADLINES


More

कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं - कृष्ण पाल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 July 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
किसान की खुशहाली का रास्ता  किसान की खेत की मेड से होकर गुजरता है ।जब तक देश का किसान ,गांव,  गरीब व्यक्ति मजबूत नहीं होगा । तब तक  देश मजबूत नहीं होगा ।यह वक्तव्य  आज यहां  फरीदाबाद  के राजमंदिर  होटल में  प्रेस वार्ता को  संबोधित करते हुए केंद्रीय
सामाजिक न्याय  अधिकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहे।  उन्होने कहा कि  कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ आत्महत्या करने पर विवश किया है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। 
 कृष्णपाल गुर्जर आज होटल राजमंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की फसलों के  समर्थन दाम बढ़ाये जाने के संबंध में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मूलचंद शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर मौजूद रहे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार  ने किसानों के हित के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है लेकिन मोदी  सरकार ने वह कार्य मात्र 4 सालों में कर दिखाया है। मोदी सरकार ने किसानों को लागत का डेढ़ गुणा मूल्य देने की घोषणा की है जोकि किसानों के लिए आर्थिक खुशहाली का रास्ता खोलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 2022 तक किसानों को आमदनी को दोगुना करने का भी मोदी सरकार ने वादा किया है। किसानों के हित में इतना बड़ा फैसला लिया जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसान रत्न उपाधि दी जानी चाहिए।

No comments :

Leave a Reply