HEADLINES


More

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दो करोड़ की लागत से मीठे पानी के बूस्टर का किया उद्घाटन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 July 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद हो या ओल्ड फरीदाबाद, BJP सरकार ने 4 साल में कितना काम किया है उतना काम फरीदाबाद विधानसभा में पिछले 40 साल में भी नहीं हुआ और पिछली सरकारों के गड्ढे भरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। यह विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा की बुढैना गांव में व्यक्त किए , जहां उन्होंने दो करोड़ की लागत से मीठे पानी के बूस्टर का उद्घाटन किया। 36 लाख लीटर की क्षमता वाले इस वाटर
बूस्टर से बुढैना गांव ,कई सोसाइटी और वार्ड नंबर 28 की कई कॉलोनियों को मीठे पानी की सप्लाई की जाएगी जिससे करीब 40 हजार  लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले 6 से 8 महीने में बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा। 
विपुल गोयल ने कहा कि पिछली सरकारों ने नहर पार फरीदाबाद में विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन बीजेपी सरकार ने सेक्टरों , गांव , कॉलोनियों, सोसायटी, सब जगह एक समान कार्य किया है। विपुल गोयल ने इस मौके पर बुढैना गांव और आसपास की सोसाइटी से आए लोगों की समस्याएं भी सुनी। सोसायटी के लोगों ने सीवर जाम और पावर कट की समस्या उद्योग मंत्री के सामने रखी जिस पर उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान पर कार्य जारी है और चार करोड़ की लागत से सीवर लाइन की सफाई का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। सोसाइटी वासियों ने आवारा कुत्तों से परेशानी भी उद्योग मंत्री के सामने व्यक्त की जिस पर विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही यहां कुत्तों के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसके बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा और अस्पताल में ही उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी। पावर कट की समस्या पर उद्योग मंत्री ने  ग्रेटर फरीदाबाद के लिए एक सब स्टेशन का निर्माण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।

No comments :

Leave a Reply