HEADLINES


More

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 July 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जवाहर कालोनी 60 फु ट रोड के व्यापारियों व क्षेत्रवासियो का एक प्रतिनिधिमंडल गढ़वाल सभा के महासचिव एवं युवा समाजसेवी सुरेन्द्र रावत के कार्यालय पर मिला एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने सुरेन्द्र रावत को बताया कि 60 फुट रोड पर गंदे पानी के जल भराव से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा
है। उन्होंने बताया कि इस गंदे पानी से जहां व्यापार पुरी तरह से चौपट हो गया है वही आम जन केा भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहाकि महीनो महीनो नालियों की सफाई नहीं होती और ना ही कोई सफाई कर्मचारी यहां आता है जिसके कारण इस तरह की समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में काफी स्कुल भी है और रोजाना कोई ना कोई स्कूली बच्चा इस गंदे पानी में गिरकर घायल भी हो रहा है साथ ही साथ अब यह पानी वाहनो के चलने से दूकानो व घरो के अंदर भी घुस रहा है जिसके कारण बदबू व मच्छर मक्खियो का प्रकोप बढ रहा है और कभी भी यहां महामारी फैल सकती है उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र के विधायक, पार्षद को भी इस समस्या से अवगत कराया पंरतु किसी ने हमारी नहीं सुनी।
आये हुए लोगो की समस्या सुनकर समाजसेवी सुरेन्द्र रावत ने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या को लेकर विधायक से मिलेंगे एवं नगर निगम के अधिकारियों केा भी इस समस्या के बारे में अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सुंदर व स्वच्छ बनाना विधायक व नगर निगम का काम है और अगर वह इस काम को नहीं कर पाते है तो अवश्य ही हमें कोई कड़ा कदम उठाना होगा।
ज्ञापन देने वालों में महावीर प्रसाद मित्तल, जी सी नेगी, संजय गर्ग, के एस खण्डूरी, मन मोहन नेगी, भीम सिंह, रामा शंकर, विकास मित्तल, सुदेश , कुलदीप नेगी, विरेन्द्र रावत, धन सिंह रावत सहित अन्य क्षेत्रवासी व व्यापारी मौजूद थे।


No comments :

Leave a Reply