//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,16 जुलाई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बं
धित हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले होटल राजहंस सूरज कुण्ड पर सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना व प्रदर्शन किया। आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व चैयरमैन सुरेश नोहरा, महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर गिरी,उपप्रधान डिगम्बर डागर, देवेंद्र नम्बर दार,संगठन सचिव टीकाराम शर्मा, बीरेन्द्र शर्मा, मुरारी लाल कर रहे थे।प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन सुरेश कुमार नोहरा व महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने कर्मचारी मांगों का जिक्र करते हुए बताया की पर्यटन निगम प्रशासन ने भाजपा सरकार में ये हालत कर दी है की कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है । कांग्रेसी सरकार के समय से सेवा नियम लटके हुए है भाजपा सरकार को भी चार साल बीत जाने के बाद भी ज्यों की त्यों है। कर्मचारियों की भारी कमी होते हुए भी भर्तीयां नहीं हो रही है।सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद समान काम के आधार पर समान वेतन देना दूर यहाँ पर श्रम कानूनो के तहत सुरक्षा भी नहीं दी जा रही हैं जैसे इपीएफ,इएसआई नहीं लागू करना, नियमित कर्मचारियों के इपीएफ मे भेदभाव किया जा रहा कुछ का 12 प्रतिशत व अधिकतर का 10 प्रतिशत कुल वेतन का जमा किया जा रहा है। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 5 अगस्त को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ रामबिलास शर्मा शिक्षा एवं पर्यटन मन्त्री के विधान सभा के क्षेत्र महेन्दगढ मे आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments :