HEADLINES


More

यमुना में बने टापू पर घर बना कर रह रहे लोगों को जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर निकला सुरक्षित बाहर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 30 July 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
 हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लगभग 5 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद अब दिल्ली के साथ-साथ  बल्लमगढ़ में भी  यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा है जिसके चलते यमुना के बिच टापू पर अपना घर बना कर रह रहे कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हाँसिल की है। वहीँ जिला प्रशासन ने यमु
ना किनारे रहने वाले सभी गॉवों में मुनादी करवा कर सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी है।   
यमुना जलस्तर बढ़ने के बाद बल्लमगढ़ में भी यमुना किनारे के कुछ गाँवों पर खतरा बढ़ने लगा।इसी के चलते आज   यमुना के बिच टापू पर अपना घर बना कर रह रहे कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हाँसिल की है पुलिस के मुताबिक टापू पर कई परिवार अपना घर बना कर रह रहे थे और उन्हें यमुना का जलस्तर बढ़ने और खतरे की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन वह वहां से छोड़कर आने को त्यार नहीं थे लेकिन आज जब वह जमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते बिच में फंस गए तब उन्हें स्टीमर की मदद से सामान सहित बाहर निकला गया। 
गौरतलब है की हाल ही में हरियाणा के  हथनी कुंड बैराज से लगभग 5 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद अब यमुना किनारे रहने वाले लोगो पर यमुना के कहर का खतरा मंडराने लगा है जिसके चलते दिल्ली के बाद अब बल्लमगढ़ प्रशासन भी अलर्ट मूड पर है और जिला प्रशासन ने NDRF की टीम फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के SDO - सहित पुलिस और सरपंच यमुना की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है। वहीँ  जिला प्रशासन के मुताबिक़ उन्होंने यमुना किनारे रहने वाले सभी गाँवो में मुनादी करवा कर सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी है और जिला प्रशासन भी लगातार  स्थिति पर नजर बनाये हुए है और आने वाली किसी भी आपदा से निबटने के लिए त्यार है। 

No comments :

Leave a Reply