//# Adsense Code Here #//
सेक्टर 3 रेजिडेन्ट वेलफेयर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने
प्रधान सुभाष लांबा के नेतृत्व में निगम एडिशनल कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह से
मिलकर सैक्टर तीन में अवैध वसूली कर रहे कथित ईको ग्रीन कर्मचारियों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पिछले कई दिनों से ईको ग्रीन द्वारा
फरी
दाबाद व सेक्टर तीन के नागरिकों से तय राशि से अधिक पैसे लेने का मुद्दा
गरमाया हुआ है। सेक्टर तीन रेजिडेन्ट वेलफेयर फेडरेशन ने इस मुद्दे पर
कार्यवाही करते हुए विषय को संबंधित अधिकारी के समक्ष उठाया। फेडरेशन ने मांग कि की सबसे पहले नगर निगम द्वारा तय राशि की जानकारी
दी जाए। इस पर ईको ग्रीन का काम देख रहे कार्यकारी अभियंता दीपक किगर ने
बताया कि निगम के नियमों अनुसार 100 वर्ग गज से छोटे घरों से बीस रुपए तथा
चार रुपए जी एस टी अलग से कुल मिलाकर चौबीस रुपए महीना वसूल कर सकते है ।
प्रधान
सुभाष लांबा ने बड़े घोटाले की और इशारा करते हुए कहा कि सैक्टर तीन में
100 वर्ग गज से छोटे लगभग साढ़े आठ हजार घर है। जी एस टी लगाकर 24 रुपए हर
घर से वसुलने पर 2 लाख 4 हजार रूपए वसूले जाने चाहिए। परन्तु 50 रुपए प्रति
घर से लेने पर 4 लाख 21हजार की वसूली की जा रही है। इसमें 2 लाख 21 हजार
रुपए का घोटाला अकेले सैक्टर तीन में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। अगर पुरे
शहर का हिसाब लगाया जाए तो यह राशि प्रति माह करोड़ों में होगी।
No comments :