HEADLINES


More

राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में ब्लयू ऐंजल ग्लोबल स्कूल के बच्चो ने मारी बाजी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 5 May 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। ताल कटोरा स्टेडियम में ’ नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लयू ऐजंल ग्लोबल स्कूल के कोच राजीव जैन के नेतृत्व में स्कूल के छह विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए स्कूल के स्कूल के वाईस चेयरमैन चरणजीत भडाना ने बताया कि इन बच्चो ने अपने बेहतर खेल के जरिये स्कूल को गौरव प्राप्त करवाया है। उन्होंने बताया कि  चार से छह की आयु स्तर वर्ग में हरमेहर ङ्क्षसह वोहरा तथा दस से बारह की आयु वर्ग में कनक कुमार, अबीर, कुलश्रेष्ठ, विनीत ककोडिया, ईश्वर सिंह, देवयांक जैन ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चार से छह आयु स्तर वर्ग में भाग लेने वाले हमारे विद्यार्थी हरमेहर सिंह वोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दस से बारह आयु स्तर वर्ग में  ईश्वर सिंह ने दूसरा तथा विनीत ककोडिया और देव्यांक जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय सहित अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों का स्कूल प्रांगण में सम्मान किया गया एवं स्कूल के चेयरमैन रघुवीर भडाना ने कहा कि अगर मन में दृढ निश्चय कर लिया जाये तो किसी भी मंजिल को हासिल करना नाममुकिन नहीं है। उन्होंने बच्चो को अपना आशीर्वाद दिया एवं कोच राजीव जैन को शुभकामनाएं दी।

No comments :

Leave a Reply