HEADLINES


More

गौतम फाऊडेंशन ने आश्रम में वितरित किये फल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 5 May 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद 5 मई। गौतम फाऊडेन्शन के पदाधिकारियों ने आज एनएच-2 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्धाआश्रम में वृद्ध, वृद्धाओं को फल एवं दूध वितरित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन श्री देव सिंह गुंसाई, सचिव विनोद नोटियाल,योगेश बुढाकोटि , दिग्विजय सिंह रणावत, एम.एस.असवाल, राकेश, रणवीर, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री देव सिंह गुंसाई ने कहा कि अपने जीवन मेें इस बात को अवश्य गांठ बांध लेनी चाहिए कि हमें सदैव बुजुर्गो की सेवा एवं उनका आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम फाऊडेन्शन द्वारा किया गया यह कार्य एक सराहनीय कार्य है जिसके लिए इसकी पूरी टीम प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति माता पिता, बुजुर्गो की सेवा व आदर करता है वह कभी अपने जीवन में असफल साबित नहीं होता और सदैव बुलदियों को पाता है। इस मौके पर आश्रम के संचालक श्री कृष्ण बजाज ने श्री गुंसाई के समक्ष कुछ समस्याओ को रखा जिन्हें उन्होने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया और कहा कि आश्रम को कभी भी उनकी जरूरत होगी वह उसके लिए हरदम तैयार रहेंगे। इस अवसर पर गौतम फाऊडेंशन के समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि फाऊडेंशन का मुख्य ध्येय समाजसेवा में बढ़चढ़ कर कार्य करना एवं गरीब, असहाय व मजदूर वर्ग के लोगों की सहायता करना तथा सदैव समाज की सेवा में लीन रहना यही हमारा मकसद है। विनोद नोटियाल सचिव गौतम फाऊडेंशन फरीदाबाद

No comments :

Leave a Reply