//# Adsense Code Here #//
ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 8 साल के यश और 5 साल के देव की घर में ही मौत हुई तो वहीं 29 बर्षीय महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। तीनों के शव को पुलिस ने बीके अस्पताल में पोस्टमार्डम के लिये रखवा है जहां मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी और भांजों को ससुरालियों ने जहर देकर मारा है क्योंकि पिछले 2 साल से बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट की जा रही है थी फिलहाल 2 मई को मारपीट के बाद मृतक महिला ने 100 नम्बर पर फोन करके शिकायत भी की थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाकी कार्यवाही पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद शुरू की जायेगी।
दिल्ली से सटे ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 29 वर्षीय रीटा और उसके दो बेटे 8 साल के यश और 5 साल के देव की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने के चलते मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति इंद्रजीत एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक है। जब वी शाम को घर पहुंचा तो उसके बच्चे उसे घर में ही मृत अवस्था में पडे मिले और पत्नी रीटा सांस चल रही थी। इंद्रजीत पड़ोसियों की सहायता से सभी को अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद रीटा ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों के शव को पोस्टमार्डम के लिये बीके अस्पताल रखवा दिया, जहां पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाये।
मृतका रीटा के भाई की माने तो रीटा की शादी 2008 में हुई थी तभी से दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिसके चलते मृतका रीटा अपने दोनों बच्चों के साथ माईके में ही रह रही थी जहां कुछ दिन पहले ससुराली आये और उसे घर ले गये जहां 2 मई को उसके साथ फिर से मारपीट की गई जिसकी सूचना मृतका ने पुलिस का 100 नम्बर भी दी थी मगर कोई कार्यवाही नहीं, उसके बाद ससुरालियों ने षडयंत्र के तहत उसकी बहन रीटा और दोनों भांजों को जहर दे दिया। जिनकी मौत हो गई है। उनकी मांग है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिये ।

No comments :