//# Adsense Code Here #//
हरियाणा गोसेवा आयोग द्वारा फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में गोशालाओ के संचालको को गौशालाओ के विकास के लिए अनुदान के चैक बांटे गए. इस मौके पर केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गौसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला की मौजूदगी में यह चैक वितरित किये। इस मौके पर गौशालाओ को स्वालम्बी बनाने के ऊपर चर्चा की गयी की कैसे गौशालाओ की आमदनी बढ़ाई जाए. जहाँ एक तरफ आयोग के अध्यक्ष ने गोबर और गौमूत्र से फिनाइल और कीटनाशक के अलावा गोबर के ईंधन बनाने की बात कही वहीँ उन्होंने गोबर से बायो सीएनजी बनाने के पायलेट प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी. इस मौके पर केबिनेट मंत्री ने कहा की गौशालाएं चलाना सरकार का काम नहीं
यह समाज का काम है लेकिन सरकार बनायी गयी योजनाओ में सहयोग जरूर दे सकती है.
हरियाणा गौसेवा आयोग द्वारा आज फरीदाबाद में पांच गौशालाओ के संचालको को केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब सात लाख रूपये अनुदान के चैक वितरित किये ताकि गौशालाएं अपने पैरो पर खड़ी हो सके.

No comments :