//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में पदमश्री आवार्ड से सम्मानित डा. ब्रह्मदत्त और अनेकों समाजसेवियों ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर शहर के तीन प्रमुख मुद्दों की जानकारी दी, जिसमें समाज में बेहतर काम करने वाले क्राईम ब्रांच में एसीपी राजेश चेची के तबादले, न
गर निगम में भ्रष्ट्राचार पर कोई एसआइटी गठित न करने और लाखों लोगों के निकास प्याली चौक से हार्डवेयर चौक तक टूटी पडी सडक पर बेहद नाराजगी जताई गई। समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को एसीपी राजेश चेची को वापिस बुलाने के लिये सीपी से मुलाकात करेंगे, वहीं निगम और सडक के मुद्दे को लेकर सोमवार से हार्डवेयर पर धरना देंगे।
हाल ही में फरीदाबाद के क्राईम ब्रांच एसीपी राजेश चेची के तबादले पर पूरा शहर गुस्से में नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर पुलिस के इस कदम की निंदा की जा रही है तो दूसरी ओर लोगों ने एसीपी राजेश चेची को वपिस लाने की मांग को लेकर सडकों पर भी उतरना शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि जान बूझकर कुछ भ्रष्ट्राचारियों के कहने पर एक ईमानदार समाजसेवी अधिकारी का तबादला किया गया है जिसे फरीदाबाद की जतना बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करेगी।

No comments :