//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद सैक्टर 12 टाउन पार्क में हुडा विभाग द्वारा 34वां पुष्प मेला लगाया गया जिसमें फरीदाबाद के सैंकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुष्प मेले में दर्जनों प्रकार के फूलों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अपने चुने गये फूलों और उनसे बनने वाले गुलदस्तों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने जज की भूमिका निभाते हुए फूलों और गुलदस्तों को प्रथम और द्वितीय स्थान दिया गया, पुष्प मेले में सैंकडों लोग दर्जनों प्रकार के फूलों की वैराईटी देख खुश हुए और हुडा विभाग के इस आयोजन की प्रशंशा की
।
हंसते खिलते और महकते हुए नजर आ रहे ये दर्जनों प्रकार के फूल फरीदाबाद सैक्टर 12 टाउन पार्क में हुडा विभाग द्वारा एकत्रित किये गये हैं, दरअसल हुड्डा विभाग प्रतिबर्ष टाउन पार्क में लोगों को फूलों की वैराईटी दिखाने के लिये पुष्प मेले का आयोजन करता है इस बार हुड्डा विभाग द्वारा 34वां पुष्प मेला आयोजित किया गया है, जिसमें शहर के सैंकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
पुष्प मेले में फूलों से प्यार करने वाले शर्मा परिवार के तीन सदस्य पिछले 20 बर्षो से इस पुष्प मेले में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, सोनू शर्मा ने बताया कि वह एक अध्यापिका है जिन्हें फूलों से बहुत लगाव है इसलिये वह प्रतिबर्ष पुष्प मेले में अलग अलग प्र्रकार के फूलों का चुनाव करती हैं और उनसे गुलदस्ते तैयार की पुष्प मेले की प्रदर्शनी में रखती है इस बार भी उन्होंने 12 अलग अलग गुलदस्ते तैयार किये हैं जिनमें से कई गुलदस्तों को प्रथम स्थान मिला है।

No comments :