HEADLINES


More

निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता ने ओल्ड फरीदाबाद और बल्लबगढ़ में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद, 4 जनवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत आज नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता ने ओल्ड फरीदाबाद और बल्लबगढ़ में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौक पर उनके साथ ओल्ड के ज्वाइंट कमिष्नर सतवीर मान, अधीक्षण अभियन्ता रमेष बंसल, स्वास्थ्य अधिकारी आनंद स्वरूप सहित सफाई निरीक्षक आर.एस. दहिया, एल.सी. रावत, प्रेम शर्मा भी मौजूद थे।
निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने सबसे पहले सेक्टर-18, ओल्ड सब्जी मंडी, महेंदी गोदाम सहित सड़को के किनारे बड़े खत्तों का निरीक्षण किया जहां पर निगम कर्मचारियों द्वारा इन खत्तों से मौके पर जेसीबी मषीनों द्वारा ट्रेक्टर, ट्राली और डंपरों में भरकर कूड़ा उठवाया जा रहा था। सड़कों पर झाडू आदि लगाकर सफाई करवाई जा रही थी तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इसके उपरांत अतिरिक्त आयुक्त ने बल्लबगढ़ जोन के अंतर्गत हार्डवेयर चौक सेक्टर-22-23 के बड़े खत्तों और उसके आसपास सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहां पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त पाई गई। सफाई कर्मचारी उक्त खतों से कूड़ा भरकर वाहनों में ले जाते हुए दिखे। निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देष दिए कि भविष्य में भी इसी तरह सफाई व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए।
अतिरिक्त आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिषन के तहत लोगों से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018, भारत में 4 हजार 41 शहरों में 4 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। उक्त सर्वेक्षण में आप सभी भागीदार बनें और स्वच्छ सर्वेक्षण में फरीदाबाद को नंबर-वन बनाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ऐप (Swachhata-MoHUA)

No comments :

Leave a Reply