HEADLINES


More

सेकेंड फ्लोर से लगा दी छलांग, मौत के बाद कैसी होती है जिंदगी जानने के लिए

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में खुदकुशी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मकान के दूसरे माले से छलांग लगाकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान नवदीप के रूप में हुई है. वह स्वीडन से पढ़कर दिल्ली आया हुआ था. उसके कमरे पुलिस को कुछ ऐसी किताबें और पेपर्स बरामद हुए हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक नवदीप जान देने से पहले 'लाइफ आफ्टर डेथ' विषय से संबंधित सामग्री पढ़ रहा था. उसके इंटरनेट हिस्ट्री का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि वह यह भी पढ़ रहा था कि सेकेंड फ्लोर से कूदने से क्या वाकई जान जा सकती है? उसने सुसाइड के तरीके और मौत के बाद के रहस्य को सर्च किया हुआ था.
नवदीप इनदिनों राजधानी के पटेल नगर में किराए के मकान पर रह रहा था. मन में सुसाइड के ख्याल आने की वजह से उसके मामा दो दिन पहले उसे बुराड़ी अपने घर में ले आए थे. सोमवार देर रात नवदीप ने सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान दे दी. परिजनों ने मंगलवार की सुबह 7 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी थी. 

No comments :

Leave a Reply