HEADLINES


More

निगम सफाई कर्मचारियों ने निकाला सरकार के खिलाफ जुलूस, कहा 17 और 18 जनवरी को होगा 80 शहरों में उग्र प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबााद निगम मुख्यालय पर पिछले 25 दिनों से 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने, इको ग्रीन कंपनी के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के बाद बेरोजगार हुए सफाई कर्मचारियों को नौकरी देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से 1 नम्बर मार्किट तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सरकार और निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द कर्मचारियों की मांगे नहीं
मानी गई तो आने वाले दिनों पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जायेगा।
 मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से लगातार धरने पर बैठे निगम के सफाई कर्मचारियों ने अब अपना प्रदर्शन उग्र कर दिया है। 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने, इको ग्रीन कंपनी के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के बाद बेरोजगार हुए सफाई कर्मचारियों को नौकरी देने, ईएसआई, ईपीएफ का लाभ देने दैनिक वेतन भोगी व अनुबंधित आधार पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम-समान वेतन देने, 14.29 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का एरियर देने, 22 टयूबवैल ऑपरेटर व सीवरमैनों को डयूटी पर लेने, सफाई कर्मचारी व सीवरमैनों की भर्ती करने, सांतवे वेतन आयोग का एरियर देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है । कर्मचारियों के नेता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चाईनिज कंपनी के साथ सांठ-गांठ कर घर-घर से कूड़ा उठाने का काम देकर  पीढिय़ों से सफाई करने वाले बाल्मीकि बिरादरी के लोगों को बेरोजगार कर दिया है। वैसे तो सरकार अन्तोदय का नारा देती है लेकिन समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा सफाई कर्मचारी को ठेकेदारों का शोषण सहन करने को मजबूर किया जा रहा है। नरेश शास्त्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की जा चुकी है, 17 और 18 जनवरी को प्रदेश के 80 शहरों में जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा और उसके बाद सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर धरना दिया जायेगा।

No comments :

Leave a Reply