HEADLINES


More

पूजा तंवर ने स्वर्ण पदक जीत फरीदाबाद सहित हरियाणा का नाम रोशन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के पाली गांव की पूजा तंवर ने स्वर्ण पदक जीत  फरीदाबाद सहित हरियाणा का नाम रोशन किया। फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन  पटना में 27 से 31
  दिसंबर तक किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूजा ने सीनियर वर्ग में गोल्ड मैडल प्राप्त किए। पदक जीतकर गुरुवार को पूजा फरीदाबाद पहुँची जहाँ गांव के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। 2014 में मिस्टर दिल्ली बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीत चुके धीर सिंह भड़ाना ने पूजा तंवर का स्वागत करते हुए कहा कि गांव की इस बेटी पर पूरे गांव को नाज है और पूजा ने गांव ही नहीं जिले सहित पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पूजा तंवर ने कहा कि अब वो अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। 

No comments :

Leave a Reply