//# Adsense Code Here #//
क्राईम ब्रांच बदरपुर बाॅर्डर ने तीन आरोपियों को चोरी के केस में किया गिरफतार
पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैषी के दिषा निर्देष पर क्राईम ब्रांच बदरपुर बाॅर्डर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार व उनकी टीम के ए.एस.आई मनोज, ई.एस.आई गोपी, ई.एस.आई नरेंद्र, सिपाही सुमित ने कर्मठता का परिचय देते हुए घरों में घुस कर चोरी करने वाले दो षातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडी को गिरफतार किया है।
प्रभारी क्राईम ब्रांच ने बताया कि उनकी टीम ने एन.आई.टी थाना एरिया से तीन लोगो को गिरफतार किया है जिनमें से दो आरोपी घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थें दोनो आरोपी अजय उर्फ कालू पुत्र षमषेर निवासी राहूल कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद व राहूल पुत्र राजू निवासी राहूल कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद के रहने वाले है। व तीसरा आरोपी कबाडी मयंक पुत्र सुदर्षन मनूचा निवासी मकान नं0 1-डी 61 एन.आई.टी फरीदाबाद को भी चोरी का सामान लेने के आरोप में गिरफतार किया है।
उन्होने ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है तथा चोरी के आरोपी में पहले भी पकडे गए है तथा कुछ दिन पहले ही जेल से बहार आए है।..........पकडे गये आरोपियों के कब्जे से एक आयरन कटर मषीन, एक स्टोन कटर मषीन, एक पानी की मोटर व 3 इलेकट्रिकल बाॅक्स मिले है।

No comments :