HEADLINES


More

यूवराज सिंह सेंटर आफ एक्सीलेंसी पलवल में खोल रहा है क्रिकेट की नई अकादमी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
यूवराज सिंह सेंटर आफ एक्सीलेंसी पलवल में क्रिकेट की नई अकादमी खोलने जा रहा है। छोटे स्थानों पर बच्चों में छुपी प्रतीभा को उबारने के लिए यह अकादमी मिलेनियम स्कूल के प्रांगण में खोली जा रही है। जिसमें स्वयं क्रिकेटर युवराज सिंह भी समय-समय पर प्रतीभा भान बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखायेंगें। यह जानकारी पूर्व क्रिकेटर अजय रतरा ने आज
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
 पूर्व क्रिकेटर और यहां यूवराज सिंह सेंटर आफ एक्सीलेंसी की कमान सभालने वाले अजय रतरा ने बताया कि उनका ध्येय केवल पैसा कमाना नहीं है। इस अकादमी में ऐसे बच्चों को काफी कम भुगतान पर भी मौका दिया जायेगा, जो दूसरे बच्चों से कही अधिक प्रतीभाशाली है। अजय रतरा ने लोढा कमेटी की सिफारिशे लागू करने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को सही तो ठहराया, लेकिन साथ इसके लिए बीसीसीआई को कुछ समय देने की वकालत भी की। युवराज के टीम में पुन: चयन पर अजय ने कहा कि प्रतीभा आज के समय अधिक देर तक छ़ुपी नहीं रह सकती है। इस अकादमी खोलने का मकसद केवल उन बच्चों को आगे बढ़ाना है, जिन में प्रतीभा तो है, लेकिन उन्हे मौका व क्रिकेट का तकनीकी ज्ञान नहीं मिल पा रहा है।

No comments :

Leave a Reply