//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 25 जनवरी। नगर निगम इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक नगर निगम मुख्यालय में सर्व सम्पत्ति से सम्पन्न हुई। बैठक में पांच दर्जन से ज्यादा निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत एसडीओ, जेई भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से श्री अशोक रावत एसडीओ को प्रधान, नवल सिंह को महासचिव व ओ.पी. कर्दम को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में एसडीओ पद्म भूषण को उपप्रधान, अमित चौधरी को संगठन सचिव के पद से नवाजा गया। इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव में जेई विनोद मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश शर्मा, बीर सिंह, खेमचंद, जेई सुरेन्द्र खट्टर, कपिल भारद्वाज भी पदासीन हुए। बैठक से पूर्व निगम आयुक्त द्वारा हाल ही में निलंबित किए गए जेई सुमेर सिंह व एसडीओ ओ.पी. वर्मा को तुरन्त प्रभाव से सेवा में बहाल करने की जोरदार मांग की।
गौरतलब है कि नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक रावत इससे पूर्व भी निगम में विभिन्न पदों पर रहे है और वर्षों के अनुभव के चलते ही उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री रावत ने कहा कि वह इंजीनियरिंग ब्रांच के सहयोगियों व अन्य के हकों को दिलाने के लिए पूर्व की तरह ही जी-तोड़ कोशिश करेगें।

No comments :