HEADLINES


More

जाट आंदोलन - उच्च अधिकारियों ने खेड़ी व जाजरू गांव का दौरा किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 28 जनवरी। जाट आंदोलन के फिर से सक्रिय होने के चलते आज प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने जिले के फरीदाबाद उपमंडल के खेड़ी व बल्लभगढ़ उपमंडल के जाजरू गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री समीरपाल सरो व पुलिस उपायुक्त हनीफ कुरैशी ने ग्रामवासियों से जाट आरक्षण को लेकर जन अपील करते हुए कहा कि इस दौरान जिले में अमन, शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना को किसी भी रूप में प्रभावित ना होने दे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से होने वाले जान-माल का नुकसान ना होने पाए।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। इस विषय पर जो बात कहे। लोकतान्त्रिक रूप से आमजन के हितों को ध्यान में रख कर कहें ताकि आमजन को किसी भी सूरत में कोई नुकसान ना होने पाए। जानबूझ कर जाट आंदोनल की आड़ में अमन, शांति व् सौहार्द के वातावरण को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, एसडीएम बल्लभगढ़ पार्थ गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व दोनों गांवों के सरपंच मौजूद थे।


No comments :

Leave a Reply