HEADLINES


More

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं की तारीख घोषित की

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरु होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चलेंगी।

खास बात ये है कि 10 साल बाद ये परीक्षाएं सेमेस्टर की बजाए वार्षिक तौर पर होंगी और पहली बार ही रेगुलर के साथ ओपन के बच्चे परीक्षाएं देंगे।

परीक्षाओं की जानकारी देते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि 2006 में बोर्ड परीक्षाएं सेमेस्टर सिस्टम के तहत साल में दो बार ली जाती थी, लेकिन 2017 में 10 साल बाद पहली बार ये परीक्षाएं वार्षिक तौर पर होंगी।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इस बार 10वीं में 3 लाख 19 हजार के करीब बच्चे परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2 लाख 12 हजार के करीब बच्चे बैठेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित कराने के हर संभव प्रयास कर रहा है जिसके लिए प्रदेश भर में 1700 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply