//# Adsense Code Here #//
राजपूतसमाज
पर आधारित एक फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ करने के विरोध में युवा
राजपुताना संगठन ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ प्रदर्शन
किया। उनके खिलाफ नारेबाजी की। फिल्म निर्देशक का पुतला भी फूंका। संगठन के
पदाधिकारी संजीव चौहान ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर एक बैठक भी हुई। इसमें
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस फिल्म के विरोध में देशभर में
प्रदर्शन जारी रहेंगे। संगठन पूरे देश में आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि
यह फिल्म निर्देशक पैसा कमाने के चक्कर में राजपूत समाज की संस्कृति इतिहास
से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा इस फिल्म का विरोध जारी रहेगा।

No comments :