//# Adsense Code Here #//
क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 ने घरों व दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू कर, सुलझाई चोरी की तीन वारदात।
पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी के दिशा निर्देश पर क्राईम ब्रांच सै0 30 प्रभारी व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घरों व दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफतार किये गये आरोपियों का ब्योराः-
1. मयूर पुत्र जगदीश निवासी पोडी गढवाल।
2. दीपक पुत्र अशोक निवासी जवाहर कालोनी फरीदाबाद।
3. राहूल पुत्र रमेश चंद निवासी सै0 55 फरीदाबाद।
प्रभारी क्राईम ब्रांच ने बताया कि उपोक्त आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर फरीदाबाद के एरिया से गिरफतार किया गया हैै। गिरफतार किये गये आरोपियों से चोरी की तीन वारदात सुलझाई गई है जो वारदात थाना मुजेसर, थाना एस.जी.एम नगर, थाना भूपानी की है।
उन्होने बताया कि सभी आरोपी किराए पर लेकर सोहना रोड पर आॅटो चलाते है। रात के समय आॅटो में बैठने वाली सवारियों से पैसे छीन कर नशा करते थें पिछले कुछ समय से रात के समय दुकानों और घरों में घुसकर चोरियाॅ करना शुरू कर दिया था।................गिरफतार किये गये आरोपियों से 40 मोबाईल फोन, इन्वेटर बैट्ररी, एक मोटरसाइकिल, व 2,000/-रू0 कैश बरामद किये गये है।

No comments :