HEADLINES


More

आरोपी गिरफतार कर सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की 5 वारदात

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
क्राईम ब्रांच सेक्टर 56ने एक आरोपी गिरफतार कर सुलझाई मोटरसाइकिल चोरी की 5 वारदात।
पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी के दिशा निर्देश पर क्राईम ब्रांच सै0 56 प्रभारी एस.आई आनंद कुमारव उनकी टीम ने प्रशांसा योग्य कार्य करते हुए एक आरोपी मोहम्मद अजाद पुत्र ईलयास निवासी गांव सहशान थाना जुनेहडा जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफतार किया है।
प्रभारी क्राईम ब्रांच ने बताया कि आरोपी मौ0 अजाद को विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर फरीदाबाद के एरिया से 5 दिन पहले गिरफतार किया था।पूछताछ पर आरोपी से 5 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सुलझी है जिसमें थाना एन.आई.टी, थाना सैन्ट्रल, थाना कोतवाली की दो व थाना सराय ख्वाजा, है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव से फरीदाबाद शहर आता था और मोटरसाइकिल चूरा कर अपने गांव ले जाता था जो 2012 में मोटरसाइकिल केश में जेल भी जा चुका है इस काम में उसके दो-तीन साथी और है जो उसका साथ देते है।
एस.आई आनंद ने बताया कि आरोपी के साथीयों की तलाश जारी है उन्हे भी जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा।आरोपी रिमांड पर है इससे अभी और भी वारदात सुलझने की संभावना है।.........गिरफतार किये गये आरोपी से 4 मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

No comments :

Leave a Reply