HEADLINES


More

छात्र स्वंयसेवक पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए रवाना

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
    राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों, जूनियर रेेेेैड क्रास तथा सेंट जान एबुंलैंस बिग्रेड के छात्र स्वंयसेवकों को आज तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए प्राचार्य सुरेश सिंह की अध्यक्षता मे तीन दिवसीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के लिए रवाना किया गया।
         विद्यालय के एन.एस.एस. अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि स्वास्थय विभाग के निर्देशानुसार इन छात्रांे को डिस्पैन्सरी सैक्टर 27 अ फरीदाबाद की डाक्टर मनिन्दर ने प्रशिक्षण  दिया। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से हमारा देश पोलियो मुक्त है, अब प्रयास है कि आने वाले समय में भी कोई भी बच्चा पोलियो से ग्रस्त न हो इसलिए छात्र अगले तीन दिन घर घर जा कर एवमं स्वास्थय विभाग द्वारा पूर्व चिन्हित स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। इस दौरान छात्र सराय ख्वाजा के आस पास के सैक्टरों, सेहतपुर, अगवानपुर, पल्ला एवम् आस पास की विभिन्न कालोनियों एवमं झुग्गियों में भी पोलियो की खुराक पिलाएंगे। स्वास्थय विभाग इन छात्रांे को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सहयोग के लिए निर्धारित मानदेय तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करेगा। डाक्टर मनिन्दर एवमं उन के सहयोगियों ने छात्रांे को अपने अपने सुपरवाइजरों के निर्देशानुसार बताए गए क्षेत्रांे मंे पोलियो की खुराक पिलवाने के लिए जरुरी हिदायतें दी।
         डाक्टर मनिन्दर व रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने छात्रांे को आगाह करते हुए बताया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी लगन से करने की  जरुरत है ताकि कोई भी बच्चा जो 0 से 5 वर्ष का हो पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए तथा हमारा देश में पोलियो से कोई भी पीडित न होने पाए । उन्होनें बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना और जूनियर रेेेेैड क्रास के आठ स्वंयसेवक एन एच पी सी मैट्रो स्टेशन पर अगले तीन दिनों तक शून्य से पाॅच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। प्राचार्य डाक्टर सुरेश सिंह, बी के गर्ग, मनदीप कौर, रेणु शर्मा, एन.एस.एस. अधिकारियों रविन्द्र मनचन्दा, रुप किशोर शर्मा, रेणु चैधरी, वीरपाल पीलवान, देशराज गोला, दान सिंह, विवेक विक्रम, डाक्टर कुलदीप सिंह, ब्रहम्देव यादव तथा विनोद शर्मा ने भी छात्रांे से अपील की कि वे 29, 30 और 31 जनवरी को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंच कर्तव्य निभाएं।

No comments :

Leave a Reply