//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- उद्योग
मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों को भी उस स्तर की
सुविधाएं दी जाएगी जिनसे वो निजी स्कूलों से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होने कहा कि
उनकी विधानसभा में 26 सरकारी स्कूलों को प्राइवेट कम्पनियों ने गोद लिया है और
जल्दी ही इन स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी। फरीदाबाद के सेक्टर-9 के डीसी मॉडल स्कूल के वार्षिक उत्सव
में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विपुल
गोयल ने मूल्य आधारित शिक्षा को वक्त की
जरूरत बताया। उन्होने कहा कि बेहतर भारत ,बेहतर ,हरियाणा और बेहतर समाज की स्थापना
के लिए जरूरी है छात्र टेक्नॉलोजी में भी आगे रहें और मानवीय मूल्यों में भी ।
उन्होने कहा शिक्षा सुधार के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में साझेदारी की दरकार है
ताकि एक दूसरे से सीखने का अवसर मिल सके। उन्होने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए
माता पिता को भी जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होने कहा कि कलेक्टिविटी,कनेक्टिविटी
और क्रिएटीविटी के युग में छात्र ही राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। विपुल गोयल ने
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुश अप के जरिए कई विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले
रोहतास चौधरी की भी हौसला अफजाई की । साथ ही उन्होने डीसी मॉडल स्कूल के होनहार
छात्रों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होने खासतौर पर स्पेशल बच्चों की
परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उनके डांस ने सभी का दिल छू लिया। इस समारोह
में विपुल गोयल के अलावा बीजेपी पार्षद धनेष अधलक्खा,प्रिंसीपल ज्योति गुप्ता,पवन
गुप्ता,रोहतास चौधरी समेत कई समाजसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों और गणमान्य
हस्तियों ने भी शिरकत की।

No comments :