//# Adsense Code Here #//
साथी वेलफेयर ट्रस्ट ने सोमवार को बल्लभगढ़ के शनि मंदिर के बाहर कंबल
वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । जरुरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस
कार्यक्रम में 100 के करीब कंबल लोगों को बांटे गए । इस अवसर पर ट्रस्ट
के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि हर साल की तरह ट्रस्ट ने इस बार भी
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है । ताकि सही लोगों को इसका लाभ मिल
सके , इसलिए इस बार हमने पहले एक दिन शहर का मुआयना किया । उसके बाद
बल्लभगढ़ के शनि मंदिर के बाहर बैठे असहाय लोगों को कंबल बांटकर इस नेक
कार्य को पूरा किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव किशोर गोयल ने बताया
कि संस्था जब भी कोई समाजिक कार्य करती है। तो संस्था के सभी युवा साथी
उसमें आर्थिक रुप से मदद करते है। और समाजिक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग
देते है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार सीए मनीष लोहिया ,उपप्रधान दीपक
मित्तल, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,सचिव जयवीर, दिनेश, मुकेश जैन, सुनील,
दीपक , मिंटू आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

No comments :