//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में अब तक पुरूषों के फुटबॉल मैच देखने को मिलते थे मगर अब शहर
में जल्द ही महिलाओं के बीच फुटबॉल मैच करवाये जायेंगे, ऐसा कहना है
हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का, सूरजपाल अम्मू आज
फरीदाबाद के नाहर सिंह स्टेडियम में चल रहे 3 दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल
मैच के सेमीफाईनल में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने फुटबाल
की दोनों टीमों से मुलाकात की और खिलाडियों का उत्साह बढाया। तीन दिवसीय
फुटबॉल मैच में 12 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें से फाईनल में अटाली और
पंजाब स्पोर्टस क्लब दो टीम फाईनल में पहुंची। दोनों के बीच कडे मुकाबले
में पंजाब स्पोर्टस क्लब ने अटाली क्लब को 3-0 से हराकर फुटबॉल मैच की
सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। मैच में पहुंचे अम्मू ने पूर्व फुटबॉल
ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को नसीयत देते हुए कहा कि हरियाणा फुटबॉल
ऐसोसिएशन के लैटर हैड पैडों का इस्तेमाल न करें और न ही खेल में राजनीति
करें, ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करवाई जा सकती है।

No comments :