HEADLINES


More

फरीदाबाद की बेटी ने किक बॉक्ंिसग में जीते दो गोल्ड मैडल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नेशनल किक बॉक्ंिसग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने 20 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रांज कुल मिलाकर 54 मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया। इन खिलाडियों में फरीदाबाद की अन्नू भाटी ने दो गोल्ड मैडल जीतकर अपने जिले का ही नहीं बल्कि भाटी परिवार की उम्मीदों को और बढावा दिया है। गोल्ड मैडल विजेता बेटी अन्नू भाटी का सेक्टर 18 में उनके निवास पर शहर वासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सफलता के पीछे अन्नू भाटी ने अपने दादाजी रामजी लाल भाटी को बताया है क्योंकि वो जब भी घर से बाहर खेलने जाती थी तो उनके दादाजी उनका उत्साह बढाते थे बस इसी मोटिवेशन ने उन्हें गोल्ड जीतने में सफल बना दिया। साथ ही विजेता अन्नू भाटी को कोच संतोष अग्रवाल एवं राजेश सहित परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 सरकार द्वारा चलाया गया बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान सार्थक होता हुआ नजर आ रहा है, दिन प्रतिदिन देश की बेटियां आगे बढ रही है, जिसका एक उदाहरण फरीदाबाद में उस वक्त देखा गया जब नेशनल किक बॉक्ंिसग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम से खेलते हुए अन्नू भाटी ने दो गोल्ड मैडल जीतकर अन्य बेटियों को आगे बढने की प्रेरणा दी। सेक्टर 18 निवासी अन्नू भाटी लिंगयाज यूनिवर्सिटी से एमसीए पास आउट है। अन्नू भाटी ने राष्ट्रीय किक बॉक्ंिसग चैंपिनशिप में अंडर -70  किलोग्राम में लाईट कंटेक्ट और प्वाइंट फाईट स्पर्धा में दो गोल्ड जीते हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिनांक 15 से 19 जनवरी तक आयोजित की गई थी। अन्नू भाटी प्रदेश स्तर पर गोल्ड, सिलवर मैडल और जिला स्तर पर गोल्ड और ब्रांज मैडल जीत चुकी है। अन्नू भाटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज लडकियां किसी भी क्षेत्र में लडकों से कम नही हैं उन्हे सही अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। कामयाबी के लिए किसी शार्टकट की नही बल्कि कडी मेहनत एवं अनुशासन की जरूरत होती है। इसलिये वो अन्य लडकियों से भी कहना चाहती है कि आगे बढो और अपने देश का नाम रोशन करो।

No comments :

Leave a Reply