//# Adsense Code Here #//
स्वतंत्रता दिवस पर आंतकवादी हमले को देखते हुए फरीदाबाद में पुलिस ने
चॉक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। जिसके तहत जहां सभी भीड-भाड वाले
क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है, वहीं दिल्ली व दूसरे प्रदेशों से फरीदाबाद
में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा
जिले के सभी होटल, गैस्ट हाऊस व पीजी मालिकों पुलिस ने सख्त निर्देश दिए है
कि उनके यहां रूकने वालों का पूरा रिकार्ड रखा जाएं और सीसीटीवी केमरों को
दुरूस्त किया जाएं।
पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों की चैकिंग का द्रश्य दिल्ली से वाया सूरजकुण्ड फरीदाबाद में प्रवेश करने वाली सड़क है, जहां पुलिस थोडा सा भी संदेह होने पर वाहन को रूकवा कर उसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस नाकों पर जांच की कार्रवाही का स्वयं पुलिस उपायुक्त ने निरीक्षण किया और बताया कि फरीदाबाद में सभी नाकों को सचेत कर दिया गया है, तथा पूरे क्षेत्र पर निगरानी के लिए पीसीआर व राइडर को तैनात किया गया है। इसके अलावा होटल व गैस्ट हाऊस मालिकों की बैठक बुलाकर उन्हे सचेत किया गया है कि वे अपने यहां सीसीटीवी केमरों को दुरूस्त रखे तथा रूकने वाले व्यक्ति का पूरा ब्योरा अपने पास रखे। संदिग्ध व्यक्ति व वस्त मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

No comments :