HEADLINES


More

राखी के त्यौहार पर डाक विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाने वाले वाटरप्रूफ इन्वेलप की मांग बढ़ी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
राखी के त्यौहार पर डाक विभाग द्वारा ख़ास तौर पर उपलब्ध करवाय जा रहे वाटर प्रूफ इन्वेलप ( लिफ़ाफ़े ) बहनो के लिए ख़ास आकर्षण बने हुए है डाकघर में इन ख़ास वाटर प्रूफ इन्वेलप को लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है ताकि उनके द्वारा भेजी जाने वाली राखी उनके भाइयो तक सुरक्षित पहुंच सके.  साढ़े सात रूपये की कीमत के इन वाटर प्रूफ इन्वेलप की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. इन लिफाफो में भेजी गयी राखी और तिलक का सामान सुरक्षित पहुचता है और इनके भीगने और फटने का कोई खतरा नहीं रहता। यह लिफ़ाफ़े देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी राखी भेजने के लिए प्रयोग किये जा रहे है. 
 डाक घर में खास किस्म के राखी भेजने के लिए वाटर प्रूफ इन्वेलप लेने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहे है ताकि ख़ास किस्म से तैयार इन लिफाफो द्वारा देश के दूरदराज हिस्सों और विदेशो में बैठे भाइयो के पास बहनो द्वारा भेजी गयी राखी सुरक्षित पहुंच सके. डाक विभाग के अतिरिक्त पोस्ट मास्टर ने बताया की पहले आम लिफाफो में भेजे जाने वाली राखी गीली हो जाती थी या लिफाफा फट जाता था इससे लिफ़ाफ़े के अंदर राखी और तिलक का सामान डेमेज हो जाता था इस पर डिपार्टमेंट ने रिसर्च करके ख़ास किस्म का वाटर प्रूफ इन्वेलप तैयार किया ताकि बहनो द्वारा भेजी गयी राखी उनके भाइयो तक सुरक्षित पहुंच सके. उन्होंने बताया की इस ख़ास इन्वेलप की कीमत साढ़े सात रूपये रखी गयी है और इस लिफ़ाफ़े की मांग हर साल बढ़ रही है. राखी के त्यौहार पर तो कई बार लिफाफो का स्टॉक खत्म हो जाता है और उन्हें दोबारा से इन लिफाफो की खेप मंगवानी पड़ती है.

No comments :

Leave a Reply