HEADLINES


More

भारत में सोने की मांग 25 फीसदी घटी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
भारत की सोने की मांग अप्रैल-जून 2015 की तिमाही के दौरान 25 फीसदी घटकर 154.5 टन रही और ऐसा पहली तिमाही में बेमौसम बारिश से फसल खराब होने और शादी के मुहूर्त कम होने के कारण हुआ.
यह बात विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कही. डब्ल्यूजीसी ने 2015 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग से जुड़ी रिपोर्ट में कहा कि साल 2014 की दूसरी तिमाही के दौरान मांग 204.9 टन रही.
समीक्षाधीन तिमाही में मूल्य के लिहाज से सोने की मांग 26 फीसदी घटकर 37,590.2 करोड़ रुपए जो 2014 की दूसरी तिमाही में 50,778.1 करोड़ रुपए थी. डब्ल्यूजीसी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि भारत में शेयर बाजार में तेजी के बीच अप्रैल से जून की अवधि में उपभोक्ता मांग 25 फीसदी गिरकर 154 टन रही जबकि पहली तिमाही बेमौसम बारिश से प्रभावित रही जिससे फसलों को नुकसान हुआ.

No comments :

Leave a Reply