HEADLINES


More

दो साल से बदहाल है पन्हैडा कला-पन्हैडा खुर्द सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर सभी है परेशान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
ग्रामीण क्षेत्रों में चहुमुखी विकास का दावा करने वाली राज्य खट्टर सरकार के दावों की पोल गांव पन्हैडा कला से पन्हैडा खुर्द जाने वाली सड़क खोल रही है। सड़क के नाम पर केवल गड्डे है और उनमें भरा पानी कीचड बना रहा है। जिससे ग्रामीण से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे खासे परेशान है, लेकिन प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है।
 दिखाई दे रही यह बदहाल सड़क पन्हैडा कला से पन्हैडा खुर्द को जाती है। कई गांवों को जोडऩे वाली इस सड़क की दो साल से इतनी खराब हालत है कि चार पहिया वाहन तो क्या दुपहिया वाहन भी सही सलामत नहीं जा सकते है। पास ही सरकारी स्कूल है, जिसके बच्चे अपने घरों को जाने -आने के लिए इसी सड़क का प्रयोग करते है। लेकिन सड़क पर गड्डे और कीचड होने के कारण वे इसमें गिर जाते है और स्कूल की वर्दी तो खराब होती ही है, साथ ही उन्हे चौट भी लग जाती है। कई बार तो वे इस खराब सड़क के कारण अपने स्कूल भी नहीं पंहुच पाते है। स्थानीय लोगों व स्कूली छात्रों ने सरकार व प्रशासन से इस सड़क का जल्द से जल्द निमार्ण कराने की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply