HEADLINES


More

जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में असफल नगर निगम को घेरा लोगों ने, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
पानी, सीवर, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध न कराने पर गुस्साएं लोगों ने नगर निगम का घेराव किया और चेतावनी दी कि निगम अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से नहीं निभाया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इन मांगों को लेकर निगमायुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
आम आदमी अधिकार पार्टी के बेनर तले निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे ये एनआईटी के अलग-अलग कालोनियों के लोग है। जिनका कहना है कि निगम प्रशासन अपनी ड्यूटी का निर्वाह ठीक तरह से नहीं कर रहा है। जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। पीने के लिए तो स्वच्छ पानी नहीं है, लेकिन सड़कों व घरों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। सफाई व्यवस्था बिलकुल चौपट हो चुकी है। गंदगी के ढेर लगने से बिमारियां फैल रही है। सड़के टूटी पड़ी है और रात को स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था न होने के कारण दुघर्टनाएं बढ़ रही है। घरों में सीवर का पानी ओवर फ्लो हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

No comments :

Leave a Reply