//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में सेक्टर 7 ई के मारवाडी चौक पर विकास कार्यो
का उद्घाटन विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल की
मौजूदगी में किया गया। युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने बताया कि 37 लाख की
राशी से इंटरलॉकिंग कार्य से चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा। श्री गोयल ने
बताया कि विधायक श्री विपुल गोयल द्वारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने
वाले सभी चौक चोराहों, सडक़ों के साथ साथ ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कर उका
सौंदर्यकरण किया जा रहा है। इस अभियान में जनता का सहयोग भी बहुत जरूरी
है। मारवाड़ी चौक पर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष
विष्णु गुप्ता, भाजपा सीही मंडल अध्यक्ष राज मदान, आरडब्लूए प्रधान अजय
बहल, चंद्र सैनी, अशोक गर्ग, सरस गोयल, मंगल, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र
गुप्ता, वैभव मंगल, विनोद रिहानी, प्रेम सागर सरना, मदन द्वारकनी, संजय
बहल, सीआर चोपड़ा सहित सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
सेक्टर 7 ई के मारवाड़ी चौक के सौंदयकरण के लिए लिंक टाईल्स वर्क का शुभारम्भ करने के उपरांत विधायक श्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता ने कहा कि विधायक श्री गोयल का प्रयास सदैव समानरूप से विकास कार्य कराने का रहता है। विधायक श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता के लिए सदैव प्रयास किए कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे। हमारा शहर स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका हैं अब हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि हम अपने शहर के इस गौरव को बनाए रखने के लिए रात व दिन जिला प्रशासन एवं सरकार के कार्यो में अपना यथासंभव सहयोग करते रहें। सभी के सहयोग से अच्च्छे कार्य संपन्न होते हैं।

No comments :