HEADLINES


More

हॉकी के पूर्व स्टार्स ने लिया था आंतकियों के खिलाफ लोहा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
7 जुलाई को पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले पुलिसकर्मियों में तीन कुछ खास पुलिस अफसर थे। कपूरथला के डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लन, डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर रूरल) जुगराज सिंह और एसपी (होशियारपुर इन्वेस्टिगेशन) बलजीत सिंह ढिल्लन, कभी इंडियन हॉकी टीम के लिए स्टिक थामते थे, अब पंजाब पुलिस को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस थाने में जब आतंकी हमला हुआ तो पड़ोसी जिलों के पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया था और जरूरत पड़ने पर उनको आतंकी वारदात की जगह पहुंचने के लिए कहा गया। अलग-अलग जिलों से आई टीमों की बागडोर इन तीन पूर्व खिलाड़ियों के हाथों में भी थी।


इंडियन हॉकी टीम के पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट रहे जुगराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मिशन को सेंसिटिव बताते हुए ज्यादा बोलने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा, 'जब मेसेज फ्लैश किया गया तो हम तुरंत आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे।'

No comments :

Leave a Reply