HEADLINES


More

पेट्रोल पंप खोलने के नियम को आसान करेगी सरकार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पेट्रोल पंप खोलने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। ऐसे लोग अब अपनी पसंद की जगह पर पेट्रोल पंप खोल पाएंगे। उन्हें इसके लिए लकी ड्रॉ में शामिल नहीं होना पड़ेगा। सरकार ऐसे प्रपोजल पर विचार कर रही है, जिसमें सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को पंप खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी शख्स को इसे ऐलोकेट करने की आजादी दिए जाने की बात की गई है। यह ऐसा कदम है, जिससे इस सेक्टर में बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे पेट्रोल पंप ऐलोकेशन में धांधली को रोकने में भी मदद मिलेगी। इससे भी ज्यादा बड़ी बात यह है कि इस कदम से सरकारी तेल कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार ऑइल जैसी प्राइवेट कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने में भी मदद मिलेगी, जो फ्यूल सब्सिडी खत्म होने के बाद ऑइल डिस्ट्रिब्यूशन बिजनस को बढ़ाने में जुटी हैं।

सूत्रों ने बताया कि सरकारी अधिकारी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) के ऐग्जिक्युटिव्स से इस हफ्ते मुलाकात कर इस प्लान के ब्योरों पर काम करेंगे। प्रपोजल के मुताबिक, डीलरशिप की इच्छा रखने वाला कोई भी शख्स इसके लिए कभी भी अप्लाई कर सकता है और फिलिंग स्टेशन खोलने से संबंधित सभी जरूरी इन्वेस्टमेंट को करने के बाद उसे जल्द से जल्द पेट्रोल पंप ऐलोकेट करेंगे।

No comments :

Leave a Reply