HEADLINES


More

नगर निगम की लापरवाही फिर लील गई एक बच्चे को, पैर फिसलने से पानी के जोहड में जा गिरा था दस साल का बालक

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में आए दिन नगर की लापरवाही के मामलों के चलते कई बच्चे व युवा अपनी जान सड़क हादसो व दूसरे हादसों में गंवा बैठते है। ऐसा ही एक मामला आईपी कालोनी का है, जहां कालोनी में आने जाने का एक मात्र रास्ता एक पगडंडी है और दोनो ओर गंदा पानी भरा है। पानी भी इस कदर कि अगर कोई गलती से उसमें गिर जाए तो उसका बचना नामुमकिन है। दस साल का बालक भी इसी रास्ते से अपने घर जा रहा था कि पैर फिसलने के कारण गंदे पानी से बन गए जोहड में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
 यह वहीं पगडंडी है, जिसे आई पी कालोनी के लोग अपने घर जाने के लिए रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते है। इसके दोनो ओर भरा गंदा पानी ऐसा लगता है कि यह कोई आम रास्ता न होकर टापू हो। लेकिन कालोनी के लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते का अपनाना पड़ता है। इसी रास्ते से दस साल का सुमित अपने घर जा रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गंदे पानी में जा गिरा। जिसके शव को कालोनीवालों ने मुश्किल से बहार निकाला। इसी कालोनी के रहने वाले तरूण की माने तो पगडंडी पर पड़ी चप्पलों से पता चला कि बालक पानी में गिर गया है। उसने मिडिया के सामने ही गुहार लगा दी कि उनकी यह समस्या निगम व आला अधिकारियों तक पंहुचा दें। क्योंकि बरसात में तो यहां और भी बुरा हाल हो जाता है।

No comments :

Leave a Reply