HEADLINES


More

अधिकारियों की हठधर्मिता और मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने किया अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 6 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
अधिकारियों की हठधर्मिता और मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली कर्मियों ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण सरकार बदनाम हो रही है। अधिकारियों के पास नई-नई योजनाओं के नाम पर घोटाले करने के लिए तो पैसे है, लेकिन बिजली कर्मियों की छोटी-छोटी मांगे पूरा करने के लिए न तो समय है और न ही पैसे। औजार और सुरक्षा उपकरणों के अभाव में बिजली कर्मी रोजाना दुघर्टनाग्रस्त हो रहे है। लेकिन अधिकारी कान में अंगुली डालकर बैठे हुए है।

 बिजली निगम के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे इन बिजली कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास फिल्ड में काम करने के लिए न तो औजार है और न ही कोई सुरक्षा उपकरण है। यहां तक कि फ्यूज लगाने के लिए सब डिविजनों में तार तक नहीं है। विभाग ने उनके आई डी कार्ड तक नहीं बनाए है, जिसके कारण रात में उन्हे काम करने जाने में भारी परेशानी का  सामना करना पड़ता है। अधिकारी नए-नए सोफ्टवेयर लगाकर कमीशन खा रहे है और इसका खामियाजा जनता को बिलों में गडबडी व देरी होने का भुगतना पड़ रहा है। अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो सरकार की जगमग गांव योजना कभी साकार रूप नहीं ले पायेगी।

No comments :

Leave a Reply