HEADLINES


More

बरसात ने दी दस्तक , आमजन और किसानों को राहत

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 6 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में देर रात से ही मौसम का मिजाज अचानक से  बदला हुआ नजर आया, लेकिन लोगोां को गर्मी और उमस से उस वक्त राहत मिली जब आज सुबह से ही सूरज बादलों के बीच में छुपा रहा और तेज रफ्तार से आई बरसात ने धरती पर दस्तक दी। ठंडी हवाओ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।  जिसके चलते कई दिनों से गर्मी के कारण बेहाल होते लोगो ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी शहर में बरसात का नजारा जारी है।
कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी के कारण घरो के कूलर पंखे फेल हो रहे थे, जिस के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बीती रात से मौसम हुए बदलाब ने लोगों को राहत दी,आज सुबह से ही शहर में कही धूप और कही बरसात का मंजर बना हुआ था देखते ही देखते सूरज की रोशनी बादलो के बीच छुपती हुई नजर आई औैर अचानक से बारिस ने दस्तक दी।

No comments :

Leave a Reply