//# Adsense Code Here #//
कांग्रेस पार्टी के सदन से निलंबित किये गये 25 सांसदो के
समर्थन में जहाँ प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है उसी के
चलते आज फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस
पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओ ने लघु सचिवालय सैक्टर-12 के निकट
भाजपा सरकार का पुतला फूका और विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की -साथ ही उन्होंने कहा की 25 निलंबित सांसदों को गैर
कानूनी तरीके से निलंबित किया गया है. कांग्रेसी नेताओ की माने तो आज भाजपा
सरकार के प्रति विरोध संसद से सड़क पर आ गया है पूर्व विधायक ने कहा की आज
प्रदेश ही नही पुरे देश में मोदी सरकार का विरोध हो रहा है और कांग्रेस
पार्टी सरकार के खिलाफ लगातार सड़को पर प्रदर्शन करती रहेगी !

No comments :