HEADLINES


More

वजीरपुर रोड जीवन नगर में सडक़ के साथ बनी नालियां टूटी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
वजीरपुर रोड़ स्थित जीवन नगर में सडक़ के साथ बनाई गई नालियों टूट गई हैं। मात्र दो महीने पहले बनी उक्त नालियां बारिश के बहाव में ढह गई हैं जिससे पानी फिर से ओवरफ्लो होकर कालोनी में आ गया है। नालियों के टूट जाने से होने वाली परेशनी के चलते स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जीवन नगर कालोनी आरडब्लूए के प्रधान बालकिशन वशिष्ठ चेयरमैन ने बताया कि खेडी पुल से वजीरपुर रोड़ तक बनाई गई सडक़ के साथ साथ नालियां बनाई गईं थीं। मात्र दो महीने में दो बरसात भी ये नालियां नहीं झेल पाई और दो बार टूट चुकी हैं। श्री वशिष्ठ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में स्थानीय कालोनीवासियों में मुख्यरूप से ओमप्रकाश, मनोज सैनी, मोहरसिंह, ओमवती, रमा, ब्रहमवती, मनोज कुमार सहित सैंकडों कालोनीवासी मौजूद थे।
जीवन नगर में वजीरपुर रोड पर दो महीने पहले बनी नालियों टूट गई हैं। आरडब्लूए प्रधान बालकिशन वशिष्ठ ने कहा कि इन नालियों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है इसलिए ये जल्दी जल्दी टूट रही हैं। श्री वशिष्ठ ने कहा कि बार बार नालियां टूटने का मतलब कितना भ्रष्टाचार है प्रशासन में स्पष्ट दिखाई देता है। नालियां टूट गई और बरसात का सारा पानी कालोनी में आ गया है। कालोनीवासियों में जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। इस प्रदर्शन में बालकिशन वशिष्ठ के अलावा काफी संख्या में कालोनीवासी मौजूद थे

No comments :

Leave a Reply