//# Adsense Code Here #//
देश की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने का एक मामला सामने आया है
जहाँ क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो ऐसे
शातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेश से लायी गयी नकली
करंसी चला रहे थे. क्राइम ब्रांच ने इनके कब्जे से हजार - हजार और पांच -
पांच सौ के कुल एक लाख तीन हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये है. फिलहाल
पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है.
क्राइम ब्रांच इंचार्ज ने बताया की पकडे गए दोनों आरोपी यूपी के
रहने वाले है और पिछले 25 साल से फरीदाबाद में अपना मकान लेकर रह रहे
है.पूछताछ में पता चला है की इनका एक दोस्त बांग्लादेश का रहने वाला
है जिसने इनको लालच दिया था की अगर वह नकली नोटों चलाएंगे तो उन्हें 1000
के बदले 500 रूपये देने होंगे। उन्होंने बताया की इन आरोपियों को कुल एक
लाख 15 हजार रूपये मिले थे जिसमे से 12 - 13 हजार के नकली नोट यह बाजार में
चला चुके थे उन्होंने बताया की यह लोग रात के समय नकली नोट चलाने का काम
करते थे और जायदातर यह लोग सब्जी व फलो की रेहड़ियों पर ही नकली नोट चलाया
करते थे क्योंकि रात का समय होने के कारण और कम पढ़े लिखे होने के कारण यह
आसानी से नकली नोट चला दिया करते थे. फिलहाल पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही
है.
क्राइम ब्रांच बड़खल की गिरफ्त में दिखाई दे रहे यह वही शातिर अपराधी है जो देश की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने के काम में लगे हुए थे. क्राइम ब्रांच के इंचार्ज के मुताबिक़ उन्हें मुखबिर
से पता चला था की अनिल और सुनील नाम के दो व्यक्ति नकली नॉट चलाने का धंधा
करते है इस पर उन्होंने सूचना मिलते ही टीम बनाकर रेड की और इन दोनों
आरोपियों को काबू कर लिया इनकी तलाशी लेने पर दोनों की जेब से 1000 और 500
के कुल एक लाख तीन हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये गए.

No comments :