HEADLINES


More

प्रदेश में अव्वल नम्बर पर फरीदाबाद व गुडगांव के लोग बिजली बिल भरने में, नहीं बरती जायेगी कोई कोताही- संतोष सारवान

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
विधानसभा सब्जेक्ट कमेटी की चेयरमैन संतोष सारवान ने फरीदाबाद में कमेटी के सदस्यों व विधायकों, बिजली अधिकारियों के साथ चार सब स्टेशनों का निरीक्षण करके जहां व्याप्त खामियों को देखा, वहीं लोगों की शिकायतों को भी सुना। संतोष सारवान ने स्पष्ट कहा कि यहां जो भी खामिया पाई गई है, उन पर कमेटी की बैठक में चर्चा करके मुख्यमंत्री व विधानसभा को अवगत कराकर उनका समाधान किया जायेगा। उन्होने साफ कहा कि लाइन लॉस के मामले में फरीदाबाद व गुडगांव सबसे अच्छे है, यहां के लोग समय पर अपना बिल भरते है।
फरीदाबाद के चार सब स्टेशनों का निरीक्षण बिजली निगम के उच्च अधिकारियों व कमेटी के सदस्य विधायकों के साथ करके विधानसभा सब्जेक्ट कमेटी की चेयरमैन संतोष सारवान ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि लाखों रूपए के उपकरण केवल हजारों की छोटी सी कमी के कारण काफी दिनों से न लग पायें। इसके लिए समय सीमा तय की जायेगी। बिजली बिलों में गडबडी के बारे में उन्होने कहा कि इसकी गहनता से जांच कराई जायेगी कि आखिर कमी कहां है और अधिकारियों को यही निर्देश दिए जायेगें कि उन्हे दुरूस्त करें, ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

No comments :

Leave a Reply