//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के
मुजेसर इलाके में फैक्ट्री से काम कर लौट रहीं दो सगी बहनों को एक सिरफिरे
आशिक ने एक तरफा प्यार के चलते बाबा चाकू मारकर घायल कर दिया आनन फानन में
वहां से गुजर रहे एक युवक ने इन्हे सरकारी हस्पताल पहुचाया वहीँ इन
युवतियों पर हमला करने वाले युवक ने भी बाद में अपने पेट में चाक़ू मार
लिया। डाक्टरों ने एक युवती और आरोपी युवक की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली
रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक इलाके की पुलिस के पहुचने का इंतज़ार किया जा
रहा है जबकि दुसरे इलाके से आई पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल कर मुजेसर
पुलिस को सूचना दे दी है.
सरकारी हस्पताल के आपात्कालीन विभाग में खून से लथपथ यह वही दोनों बहने अर्चना उर्फ पिंकी और आराधना उर्फ रिंकी है जहाँ दोनों बहनों का इलाज
किया जा रहा है जानकारी के अनुसार गोलू नाम का युवक लम्बे समय से इनका
पीछा करके अपने प्यार का एक तरफ़ा इजहार किया करता था लेकिन युवती द्वारा
बार बार विरोध करने पर गोलू आपे से बाहर हो गया और आज जब यह दोनों बहने
फैक्ट्री से लौट रही थी तो उसने युवती पर चाकू से वार कर दिया विरोध करने
पर उसने दूसरी बहन पर भी हमला कर दिया।आनन
फानन में वहां से गुजर रहे एक युवक ने इन्हे सरकारी हस्पताल पहुचाया और
दोनों बहनो का इलाज शुरू करवाया इलाज के दौरान ही आरोपी युवक को भी घायल
अवस्था में हस्पताल लाया गया. बताया जाता है की युवतियों पर हमला करने के
बाद आरोपी ने खुद को भी चाक़ू मार लिया। डाक्टरों ने एक युवती और आरोपी युवक
की गंभीर हालत देखते हुए. उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। हालांकि लड़कियों और
उनके परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

No comments :