HEADLINES


More

महिला को आंखों से आते हैं सफेद आंसू

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 8 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
35 साल की लॉरा पोंस को अपनी आंखों से निकलने वाली इस सफेद चीज का पता उस वक्त चला था जब वह 15 साल की थीं। वह और उनकी मां इस बात से बेहद घबरा गए और डॉक्टर को दिखाया। इस बात को अब 20 साल हो गए हैं।

न्यूज वेबसाइट 'डेली मेल' के मुताबिक लॉरा को ऐसी स्थिति से अक्सर रूबरू होना पड़ता है जब उन्हें कभी कभार तो इस सफेद चीज के 30 क्रिस्टल तक आंखों से हटाना पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि लॉरा की आंखों में केराटीन प्रोटीन की शायद ज्यादा मात्रा बन रही है।


लॉरा की आंखों से निकलने वाला सफेद पदार्थ शुरू में तो तरह रहता है लेकिन बाहरी हवा के संपर्क में आते ही यह सूख कर ठोस क्रिस्टल बन जाता है। यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहती है। उनके डॉक्टरों के लिए भी यह अबूझ पहेली की तरह है।

No comments :

Leave a Reply