//# Adsense Code Here #//
ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने महाराष्ट्र में अगले पांच साल के दौरान पांच अरब डॉलर (करीब 32 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की
है। महाराष्ट्र ने ताइवान की इस कपंनी को संयंत्र के लिए 1,500 एकड़ जमीन
दी है। फॉक्सकॉन के चेयरमैन टेरी गॉउ ने कहा कि महाराष्ट्र का यह संयंत्र
शोध एवं विकास के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ अच्छे मानव संसाधन और सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की एकीकरण सुविधाओं की दृष्टि से अच्छी जगह है। कंपनी ने इसी वजह से अपने निवेश के लिए इस राज्य का चयन किया है। राज्य में अपनी उपस्थिति के लिए फॉक्सकॉन स्थानीय भागीदारों के साथ गठजोड़ की संभावना तलाशेगा। गॉउ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार से किया गया सहमति ज्ञापन (एमओयू) अडाणी समूह के साथ पहले ही किए गए संयुक्त उद्यम करार से अलग है।

No comments :