HEADLINES


More

टहलने के लिये गये प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाई, सीने में गोली लगी, हालत गंभीर।

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 2 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के नहरपार गांव महावतपुर में सुबह- सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब टहलने के लिये गये गांव के ही व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलर सुरेन्द्र चौहान पर एक बाईक पर सवार तीन लोंगो ने गोलियां बरसानी श्ुारू कर दी है, जब तक गांव के लोग आकर सुरेन्द्र को बचाते तब तक तो बाईक सवार हत्यारे सुरेन्द्र के सीने में गोली मारकर फरार हो चुके थे। आनन-फानन में सुरेन्द्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका हालत नाजुक बताई जा रही है।
 सुबह- सुबह चिडियों के चहचाहने की जगह कानों में आई धॉय-धॉय की आवजों ने गांव में सनसनी फैला दी, जी हां दरअसल मामला इस कदर है कि फरीदाबाद नहरपार के गांव में महावतपुर के रहने वाले व्यक्ति सुरेन्द्र चौहान पर एक बाईक पर सवार तीन हत्यारों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब वो अपने गांव के बाहर ठहलने के लिये गया हुआ था, हमले के दौरान हत्यारों ने एक बाद एक  गोली सुरेन्द्र के उपर बरसानी शुरू कर दी हालांकि सुरेन्द्र ने बचाव करने की काफी कोशिश की लेकिन निहत्था होने के कारण बचाव न कर सका और इस दौरान एक गोली उसके सीने में जा धसी, गोलियों की आवजें सुनकर गांव के लोगों में ख्रलबली मच गई मगर जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक को हत्यारें फरार हो चुके थे, लोगों ने आनन-फानन में घायल सुरेन्द्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments :

Leave a Reply