//# Adsense Code Here #//
कल शाम फरीदाबाद एनआईटी के चार-पांच
चौक के पास आटो और केन्टर भिड़ंत में घायल माँ बेटी और दादी में से ढाई साल
की बच्ची मान्या ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन घायलो का एक निजी
हस्पताल में इलाज चल रहा था जहाँ बीती रात बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों के
रोष को देखते हुए सुबह सवेरे ही पुलिस बल हस्पताल में पहुंच गया. फिलहाल
परिजनों को समझाने बुझाने के बाद बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए
सरकारी हस्पताल भेज दिया गया है.
निजी हस्पताल में इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत के बाद परिजनों में
कल हुए एक्सीडेंट को लेकर भारी रोष बना हुआ है. गौरतलब है की कल शाम बीके
चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे आटों को सामने से आ रहे केन्टर ने जोरदार
टक्कर मार दी। जिससे आटों पलट गया था । इस हादसे में आटो में सवार ढाई साल
की बच्ची मान्या व बच्ची की माँ नीतू कपूर और दादी रेनू कपूर गंभीर रूप से
घायल हो गए थे. लेकिन निजी हस्पताल में इलाज के दौरान ढाई साल की
घायल मान्या ने दम तोड़ दिया। परिजनों के रोष को देखते हुए भारी संख्या में
पुलिस बल हस्पताल प्रांगण में जमा हो गया. फिलहाल
परिजनों को समझाने बुझाने के बाद बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए
सरकारी हस्पताल भेज दिया गया है. वहीँ बच्ची की मौसी ने बताया की जिस
तरीके से कैंटर चालक की लापरवाही के चलते उनके परिवार की एक बच्ची की जान
चली गयी वहीँ बच्ची की माँ और दादी की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने
मांग की - कि दोषी केंटर ड्राइवर को सख्त सजा मिले और वही कैंटर मालिक
घायलो के इलाज का खर्च उठाये !

No comments :